धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली में एंट्री से गदगद हुए BJP नेता, कथा में भीड़ के लिए कई तरह से कर रहे प्रमोशन

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी समय से सुर्खियों में बने हुए है। बता दें मध्य

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी समय से सुर्खियों में बने हुए है। बता दें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाद अब अगले महीने दिल्ली में भी बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के कथा का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 से 8 जुलाई तक दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड आई पी एक्स पूर्वी दिल्ली में कथा का आयोजन होगा। 
वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिल्ली आने की सूचना के बाद बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘बागेश्वर धाम सरकार दिल्ली में पधार रहें हैं। दिल्ली में  @bageshwardham जी का प्रवास जुलाई में रहेगा। अगर आप पवित्र कलश यात्रा में भागीदार होना चाहते हैं या कार्यक्रम में जुड़ना चाहते है तो @RaviGupta_Ind जी को संपर्क कीजिए. जय श्री राम!’

बागेश्वर धाम सरकार की कथा का बिहार में समापन हुआ
दरसअल, धीरेंद्र शास्त्री के कथा का आयोजन 5 जुलाई को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। इसके बाद तीन दिवसीय यज्ञ शुरू होगा, जिसके बाद 7 जुलाई को दिव्य दरबार सजेगा। वहीं 8 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्त उनका दर्शन कर सकेंगे। वहीं हाल ही में बागेश्वर धाम सरकार की कथा का बिहार में समापन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।