BJP नेता 'एम जे अकबर' ने कहा- सुशासन के दम पर होगी लोकसभा चुनाव में जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP नेता ‘एम जे अकबर’ ने कहा- सुशासन के दम पर होगी लोकसभा चुनाव में जीत

पूर्व पत्रकार तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘एम. जे.अकबर’ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है

पूर्व पत्रकार तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता ‘एम. जे.अकबर’ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 2024 में शासन की गुणवत्ता चुनाव का परिणाम तय करेगी। उनहोंने राहुल गाँधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका चुनाव के नतीजों पर खास असर नहीं पड़ेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा  करते हुए कहा कि, उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में कुछ ‘कड़े फैसले’ लिए हैं। अकबर ने आगे कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाए जाने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है तथा दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंने इसे जारी रखा। बतादें, एम. जे.अकबर नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहले मंत्री रह चुके हैं। 
मंत्रिमंडल में पहले मंत्री रह चुके हैं अकबर 
नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में पहले मंत्री रह चुके अकबर ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को हटाए जाने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है। अकबर ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में कुछ ‘‘कड़े फैसले’’ लिए और अपने दूसरे कार्यकाल में भी उन्होंने इसे जारी रखा। उन्होंने कहा कि अगला आम चुनाव ‘‘सुशासन के आधार पर जीता जाएगा, न कि यात्राओं के आधार पर।’’
भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे 
जाने माने पत्रकार अकबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे। अकबर ने कहा, ‘‘मेरे लिए शासन का बुनियादी एवं केंद्रीय तथ्य यह है कि किसी ने गरीबों के लिए क्या किया और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य सरकारों से काफी आगे हैं।’’ उन्होंने कहा कि संविधान में कहा गया है कि गरीबी को दूर करना होगा और मोदी इसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘‘ढाई साल तक कोविड-19 महामारी जैसे संकट के दौरान गरीबों को इस प्रभाव से बचाने की उपलब्धि को देखिए…।’’ उन्होंने कांग्रेस के ‘‘जन-समर्थक’’ कार्यों के दावे पर तंज कसते हुए पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि क्या वह स्थिर सरकार दे सकते हैं।
आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता
उन्होंने कहा, ‘‘आपको न केवल शासन के संदर्भ में परिणाम देना होता है, बल्कि आपको लोगों को यह भी बताना होता है कि आप एक स्थिर, विश्वसनीय और ऐसी सरकार लाने में सक्षम हैं, जो अपना कार्यकाल पूरा कर सके।’’ उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पर कहा, ‘‘कोई भी सीमा पार आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता, जिसे एक अन्य देश बढ़ावा देता है और जो अब उसकी आधिकारिक नीति बन गई है, इसलिए इसके खत्म होने की उम्मीद करना काफी ज्यादा हो जाएगा, लेकिन तथ्यों को देखें तो पर्यटन अपने अभूतपूर्व चरम पर है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।