भाजपा ने चलाया कांग्रेस तोड़ो अभियान? जयराम का फूटा गुस्सा- ‘‘हम रुकने वाले नहीं"... इन गंदी चालों को करेंगे दूर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने चलाया कांग्रेस तोड़ो अभियान? जयराम का फूटा गुस्सा- ‘‘हम रुकने वाले नहीं”… इन गंदी चालों को करेंगे दूर

कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार

गोवा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं क्योंकि गोवा विधानसभा में कुल 40 सीट है जिनमें से भाजपा के पास 20 सीटों का दबदबा था और कांग्रेस के पास 11 विधायकों का पूर्ण बहुमत था, लेकिन राजनीतिक सियासत के चलते गोवा में 8 कांग्रेस विधायक पार्टी को छोड़क भाजपा के पास चले गए इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी टूटती नजर आ रहा हैं। हालांकि, पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में डर पैदा हो गया , और वह इस सफलता को हजम नहीं कर पा रही. इसलिए हर दिन तिममिलाई हुई हैं। कांग्रेस को भटकाने और आम जनता को हमारी पार्टी से तोड़ने के लिए भाजपा ने  ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया । 
1663147658 screenshot 1
जयराम रमेश ने ट्वीट के माध्यम से भाजपा को खदेड़ा

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसके कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘हम रुकने वाले नहीं है। हम भाजपा के इन तुच्छ हथकंडों से पार पाएंगे।’’
भाजपा सिर्फ तोड़ सकती है- पवन खेड़ा  

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ़ तोड़ ही सकती है।’’ गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विधायक दल के पूर्व नेता माइकल लोबो और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।