भाजपा ने राकांपा से छीना धुले नगर निगम, 50 सीटों पर मिली जीत  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने राकांपा से छीना धुले नगर निगम, 50 सीटों पर मिली जीत 

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के 74 सदस्यों वाले धुले नगर निगम चुनाव में सोमवार

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के 74 सदस्यों वाले धुले नगर निगम चुनाव में सोमवार को आसान जीत हासिल की। वहीं अहमदनगर निगम में मतदाताओं ने खंडित जनादेश दिया। राज्य के दो नगर निगमों में रविवार को चुनाव आयोजित किया गया था। मतों की गिनती का कार्य सोमवार की शाम को पूरा हुआ जिसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने परिणामों की घोषणा की।

धुले नगर निगम में पहले राकांपा (एनसीपी) का कब्जा था। भाजपा को यहां की 74 सीटों में से 50 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन को 14 पर जीत मिली। शिव सेना, एआईएमआईएम, समाजवादी पार्टी और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने दो-दो सीटें जीतीं जबकि एक पर बसपा ने कब्जा किया। अहमदनगर नगर निगम में शिव सेना को 68 सीटों में से 24 पर जीत हासिल हुई। राकांपा को 18 और भाजपा को 14 सीटें मिली। यहां कांग्रेस को सिर्फ चार सीटों पर जीत हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।