बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल... आंध्र, तेलंगाना, पंजाब व झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल… आंध्र, तेलंगाना, पंजाब व झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने संगठन के

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने संगठन के स्तर पर फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीजेपी संगठन में फेरबदल की इसी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को बीजेपी हाईकमान ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब व झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया। 
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को चुनावी राज्य तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस से बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश की कमान सौंपी गई है तो वहीं झारखंड में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बीजेपी हाईकमान ने इसी साल होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तेलंगाना में वर्तमान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही राज्य के पूर्व मंत्री एतेला राजेंद्र को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन भी बनाया है। इसके साथ ही नड्डा ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य भी नियुक्त करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।