झारखंड की कोलेबिरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार को लगभग दस हजार मतों से हराकर जीत कर ली है। इस सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ था। मतगणना में अब तक आये आंकड़ों के अनुसार कोलेबिरा सीट पर हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार नमन विक्सेल कोंगाड़ी को 40,343 मत प्राप्त हुए तो वहीं भाजपा के बसंत सोरेंग को 30,685 मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस ने 9,658 मतों से इस सीट पर जीत दर्ज की। इस सीट पर मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी की उम्मीदवार निवर्तमान विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का को सिर्फ 16,445 मत प्राप्त हुए और वह उम्मीद के विपरीत चौथे स्थान पर रहीं।
हत्या के एक मामले में झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का के सजा पाने के बाद रिक्त हुई कोलेबिरा विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हुआ था। राष्ट्रीय संगाइल पार्टी के अनिल कंदुलना को इस चुनाव में 23,799 मत प्राप्त हुए और वह तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें भाजपा के बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख उम्मीदवार थे।
इन उपचुनावों में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया था तथा झारखंड पार्टी के अयोग्य ठहराये गये विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। इस सीट पर कांग्रेस को बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा का समर्थन मिला था।
कोलिबेरा उपचुनाव में 64.08 प्रतिशत हुआ था मतदान
झारखंड के सिमडेगा जिले में कोलिबेरा विधानसभा सीट (आरक्षित-अनुसूचित जनजाति) उपचुनाव के लिए आज हुये मतदान में 64.08 प्रतिशत मत पड़। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बतया कि शाम तीन बजे समाप्त हुये मतदान में 64.08 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि मतदान में प्रतिशत के बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि मतदान केंद्रों पर मतदाता कतार में खड़ दिखे।
इस उप चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 88 हजार 534 हैं, जिनमें से 95006 पुरुष एवं 93528 महिलाएं शामिल हैं। कुल 271 मतदान केंद, बनाये गये हैं, जहां मतदान कर लोगों ने चुनाव में खड़ झारखंड पार्टी की उम्मीदवार मेनन एक्का, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बसंत सोरेंग, कांग्रेस के नमन विक्सल कोनगड़, सेंगेल पार्टी के अनिल कंडुलना एवं निर्दलीय उम्मीदवार बसंत डुंगडुंग के भाज्ञ का फैसला कर दिया है।
जिला प्रशासन ने उपचुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़ प्रबंध किये थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी)), आईआरबी एवं जिला पुलिस की कुल 29 कंपनियों की तैनाती की गई थी। पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में इस वर्ष 03 जुलाई को सिमडेगा की एक अदालत के आजीवन कारावास सजा सुनाये जाने से कोलिबेरा के तत्कालीन विधायक एनोस एक्का की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के कारण सीट रिक्त होने से आज उपचुनाव कराया गया है।
झारखंड पार्टी उम्मीदवार मेनन एक्का श्री एनोस एक्का की पत्नी हैं। इस सीट से निर्वाचित होने वाले नये विधायक का कार्यकाल महज एक साल का होगा क्योंकि वर्ष 2019 के नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। उल्लेखनीय है कि 33 वर्ष के बाद कोलिबेरा विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव कराया गया है। इससे पूर्व वर्ष 1984 में तत्कालीन विधायक सुशील कुमार के निधन के कारण सीट रिक्त होने पर कोलिबेरा में उपचुनाव कराया गया था।