बिरजू महाराज शास्त्रीय नृत्य के लिए अपने योगदान को लेकर याद किए जाएंगे : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिरजू महाराज शास्त्रीय नृत्य के लिए अपने योगदान को लेकर याद किए जाएंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जानेमाने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जानेमाने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि वह शास्त्रीय नृत्य के लिए अपने योगदान को लेकर याद किए जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कथक नर्तक श्री बिरजू महाराज के निधन की दुखद खबर मिली। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है और इसके वह याद किए जाएंगे।”
बिरजू महाराज का सोमवार तड़के यहां अपने घर में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।