लद्दाख के लेह में 19 अगस्त के दिन एक बड़ा दुखद हादसा हुआ, जहां जवानों से भरा एक ट्रक फिसलकर खाहीं में गिर गया। जिसके बाद देश में दुख के बादल छा गए। क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब जवानों ने अपनी जान गवाई हो बल्कि ऐसे कई मौके आए हैं जब देश के आर्मी ऑफिसर अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। ट्रक के खाई में गिरने के बाद करीबन नौजवानों की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बेहद दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर हादसे में घायल होने वाले जवानों के स्वास्थ्य की भी मनोकामना की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है की “लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।”
लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। माँ भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 19, 2023
डिप्टी सीएम ने की घायलों के स्वास्थ्य की कामना
इस हादसे को लेकर सिर्फ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है की लद्दाख के कारू गैरीसन से लेह की ओर जा रहे भारतीय सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसके अंदर कई भारतीय जवान सवार थे। इस घटना के होने के कारण मौके पर ही भारतीय जवान शहीद हो गए। ये सूचना अत्यंत दुखद है। उन्होंने आगे कहा है की वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हादसे में घायल हुए जवानों को जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए। साथ ही उन्होंने शहीदों को को लेकर कहा की शहीदों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें ।ओम शांति”
रक्षा मंत्री ने भी जताया शौक
रक्षा अधिकारियों ने सूचना दी की जवानों से भरा एक ट्रक का काफिल क्यारी शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर खाई में जाकर गिरा। जिसके बाद जवान वीर गति को को प्राप्त हुए। इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है की लेह में हुई इस घटना की खबर सुन काफी दुखी हूं। हैं उनके द्वारा दिए गए बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे । उन्होंने आगे लिखा की घायल कर्मियों को शीघ्र अस्पताल ले जाया गया। मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें की ट्रक में 10 लोग सवार थे जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई। और 1 घायल हो गया जो अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत का जंग लड़ रहा है।


















