भारत जोड़ो यात्रा: आज कर्नाटक में राहुल गांधी की होगी रैली, कई बड़े नेता होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा: आज कर्नाटक में राहुल गांधी की होगी रैली, कई बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है, जिसका नेतृत्व सांसद राहुल गांधी कर रहे

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरो शोरो से चल रही है, जिसका नेतृत्व सांसद राहुल गांधी कर रहे है। अभी यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में मौजूद है, जहां राहुल गांधी आज एक रैली को संबोधित करने वाले है। कहा जा रहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये कांग्रेस की सबसे बड़ी रैली होने वाली है। अभी तक यात्रा एक हजार किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुकी है। 
रैली में दो राज्यों के सीएम होंगे शामिल 
बता दें, कांग्रेस के द्वारा ये रैली बेल्लारी में आयोजित की जा रही है। इसमें कई नेता शामिल होंगे। इन नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। राहुल गांधी लगातार पूरे जोश के साथ इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे है।  राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 10 सितंबर को केरल पहुंची थी। ये यात्रा तमिलनाडु से शुरू हुई थी, जो जम्मू कश्मीर में सम्पन्न होने वाली है। इस दौरान राहुल लगातर लोगों से मुलाक़ात कर रहे है और जनता के मन को भी टटोल रहे है।
बीजेपी को नहीं पड़ता भारत जोड़ो यात्रा से फर्क 
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। क्योंकि अभी यह बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में चल रही है और खुद सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हो चुकी है। जिसका मतलब साफ है कि वह बीजेपी को चुनौती देने के लिए तैयार है। हालांकि बीजेपी ने साफ कहा कि उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और कर्नाटक में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। गौरतलब है कि अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिस वजह से कांग्रेस से लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है और जनता को लुभाने की कोशिश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।