Bharat Jodo Yatra : 23 नवंबर से चार दिनों के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat Jodo Yatra : 23 नवंबर से चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

देशभर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ चल रही है। अब इस यात्रा में जल्द ही कांग्रेस महासचिव

देशभर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ चल रही है। अब इस यात्रा में जल्द ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए शामिल होंगी। ऐसा पहली बार होने वाला है जब प्रियंका गांधी कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में शामिल होंगी। 
प्रियंका गांधी 4 दिनों के लिए यात्रा में होंगी शामिल 
आपको बता दे कि पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।बीते सात सितंबर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं।
 कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी
पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी।राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।