भारत जोड़ो यात्रा : छूटे राज्यों को भी कवर करेगी कांग्रेस, AAP और AIMIM पर बोला हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा : छूटे राज्यों को भी कवर करेगी कांग्रेस, AAP और AIMIM पर बोला हमला

देशभर में कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा कर रही है। 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा को 55 दिनों

देशभर में कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा कर रही है। 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा को 55 दिनों का समय हो चुका है।राष्ट्रीय स्तर में भारत जोड़ों यात्रा के बाद अब कांग्रेस राज्यों में भी यात्राएं निकालने की तैयारी कर रही है। खबर है कि पार्टी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत राज्यों में यात्रा निकालने के साथ कई अन्य आयोजन भी करेगी।अभी वायनाड सांसद राहुल गांधी का अगुवाई में  पदयात्रा तेलंगाना में है।   
 नेता राष्ट्रीय स्तर इस यात्रा में शामिल होने वाले 
आपको बता दे कि कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कल ओडिशा, आज असम और डेढ़ महीने बाद पश्चिम बंगाल में  शुरू होने वाली यात्रा सहित व्यक्तिगत यात्राएं नियमित रूप से निकाली जाएंगी। प्रदेश के नेता राष्ट्रीय स्तर इस यात्रा में शामिल होने वाले है।साथ ही उन्होंने ‘सद्भावना यात्रा’ की शुरुआत की भी जानकारी दी। रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के सभी सदस्य चारमीनार पर जुटेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 
असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसा
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ओवैसी की पार्टी का काम भाजपा के लिए कांग्रेस के वोट काटना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) भी इसी तर्ज पर काम कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।