Bharat Jodo Yatra: हिमाचल पहुंची कांग्रेस की यात्रा, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat Jodo Yatra: हिमाचल पहुंची कांग्रेस की यात्रा, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। यात्रा ने इस समय हिमचाल प्रदेश में प्रवेश

देशभर  में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। यात्रा ने इस समय हिमचाल प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। कांगड़ा जिले के इंदौर के मीलवां के रास्ते यात्रा ने एंट्री ली।इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया।और उन्होंने  भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।     
राहुल ने केंद्र और BJP पर जमकर साधा निशाना 
आपको बता दें राहुल गांधी ने कहा, हमने यात्रा देश में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर शुरू की। हमारा लक्ष्य प्यार बांटना है।उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है।जो भी होता है वो उन लोगों के लिए होता है।हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है। 
BJP-आरएसएस के दबाव में हैं मीडिया 
राहुल आगे बोले, यात्रा से पहले हमने संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की।  लेकिन हमें वो मुद्दे उठाने नहीं देते।हम भारत की संस्थाओं के माध्यम से भी ऐसा नहीं कर सकते चाहे वो न्यायपालिका हो या मीडिया, वो सभी बीजेपी-आरएसएस के दबाव में हैं। इसलिए हमने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।