Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेताओं का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेताओं का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- भाजपा में इतनी बौखलाहट क्यों?

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगाज से पहले कांग्रेस राज्यसभा सांसदों, प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं ने

 कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगाज से पहले कांग्रेस राज्यसभा सांसदों, प्रदेश अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं ने जनता के बीच उतरने के साथ भाजपा के तमाम आरोपों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि आखिर भाजपा को राहुल गांधी का इतना डर क्यों है? भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होगी और 3500 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। 
राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोतासरा ने कहा, भाजपा ने देश में डर का महौल पैदा करने का काम किया है, तमाम संवैधानिक एजेंसियो का दुरूपयोग किया है इसलिए अब देश समझ चुका है और प्रगति करना चाहता है। अमीर गरीब की खाई को कम करना चाहता है। भारत जोड़ो यात्रा से देश को बहुत फायदा होने जा रहा है और जनता के बीच में जाकर कांग्रेस अब उनके दर्द को समझना चाहती है।
 कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने भी भाजपा पर बोला हमला 
भाजपा की तरफ से यात्रा पर तमाम आरोप लगाए गए हैं। इन सभी आरोपों पर कांग्रेस व सपा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, यदि किसी नेता में दम हो तो 150 दिन तो नहीं बल्कि 1 सप्ताह की यात्रा करके दिखा दे। खास तौर पर उनके सबसे बड़े नेता यात्रा करके दिखा दें। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने भी कहा कि, भाजपा को हमारी यात्रा को लेकर इतनी बौखलाहट क्यों है? हम पर इतनी टिप्पणियां क्यों कर रहे हैं?
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता का गुस्सा सामने आएगा। तमाम युवा बाहर निकलेंगे और राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी परेशानियों का जिक्र करेंगे क्योंकि जनता तक सच दिखाया ही नहीं जा रहा है। तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।