Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने जारी की मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने जारी की मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भले की गैर राजनीतिक थी, लेकिन पार्टी का हाथ से हाथ

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भले की गैर राजनीतिक थी, लेकिन पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो  यात्रा 100 फीसदी राजनीतिक अभियान है। अब कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा।
 राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे
बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने शनिवार को दिल्ली मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और वे राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे। हाथ से हाथ मिलाओ अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चिट्ठी के साथ बीजेपी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर-घर में बांटी जाएगी। इस अभियान का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।
सिर्फ प्रचार और परिवारवाद के सूत्र पर काम 
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी ने कुछ का साथ, खुद का विकास सबके साथ विश्वासघात किया है। बीजेपी ने सूट-बूट की लूट, खुद का विकास, सिर्फ प्रचार और परिवारवाद के सूत्र पर काम किया है। उन्होंने कहा युवा मांगे रोजगार, मोदी कराए इंतजार, खुद के मन की बात, गरीब के पेट पर लात, किसान मांगे सही दाम, मोदी सरकार रही नाकाम, महिलाओं का हुआ अपमान जैसे मुद्दों को चार्जशीट में शामिल किया है।
 मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे
इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के समापन को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ऐतिहासिक यात्रा के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से काफी इनुपट मिले हैं। पैदल चलते हुए लाखों लोगों से मुलाकात हुई, उनसे मिलकर उनका दर्द समझ में आया जो वे मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।सितंबर में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का राहुल गांधी 30 जनवरी को सुबह दस बजे जम्मू कश्मीर पार्टी ऑफिस में झंडा फहरा कर यात्रा का समापन करेंगे। अन्य राजनीतिक दलों के समापन समारोह में शामिल होने को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि सभी दलों ने यात्रा को सहयोग दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।