बागेश्वर धाम : 'धीरेन्द्र शास्त्री' को कोंग्रस नेता बता रहे पाखंडी , कहा अगर चमत्कारी शक्तियां है तो करे साबित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बागेश्वर धाम : ‘धीरेन्द्र शास्त्री’ को कोंग्रस नेता बता रहे पाखंडी , कहा अगर चमत्कारी शक्तियां है तो करे साबित

बागेश्वर महाराज आजकल बड़ी चर्चा में है। कहा जा रहा है की महाराज किसी की भी मन की

बागेश्वर महाराज आजकल बड़ी चर्चा में है।  कहा जा रहा है की महाराज किसी की भी मन की बात समझ सकते है।  लेकिन अब इन महाराज को लेकर बहुत से सवाल खड़े हो रहे है, कोई भागेश्वर धाम के धीरेन्द्र महाराज को सही बता रहा है तो कोई गलत। बता दें  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। 
‘धीरेन्द्र शास्त्री’ को कोंग्रस नेता बता रहे पाखंडी
इतना ही नहीं उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई है। दूसरी और देंखे तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को अपनी ताकत साबित करनी होगी। डॉ. गोविंद सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जब बागेश्वर सरकार पर आरोप लगे तो वह अपना बिस्तर लेकर क्यों भागी, अगर आपके पास कोई चमत्कारी शक्तियां हैं तो सिद्ध कीजिए। उन्होंने कहा, “वह सनातन धर्म को मानते हैं, लेकिन पाखंड और पाखंड को नहीं मानते। देश में बड़ी संख्या में हिंदू हैं। वे भी पाखंड को सही नहीं मानते।” आगे उन्होंने कहा अगर उनमें सच्चाई है तो जवाब दें। प्रमाणिकता के आधार पर उत्तर दीजिए। तांत्रिक जैसी साधना का प्रचार किया है, सिद्ध कीजिए।  देख जाये तो केवल कांग्रेस नेता ही नहीं और भी बहुत से नेता और लोग इन महाराज के खिलाफ लेकिन बागेश्वर महाराज की सच्चाई क्या है कोई अभी तक नहीं समझ पाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।