Bageshwar Dham: श्याम मानव के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bageshwar Dham: श्याम मानव के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आजकल विवादों में घिरे हुए हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आजकल विवादों में घिरे हुए हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने उनको चुनौती दी है। इस बीच अब धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति ने फोन कॉल कर उन्हें धमकी दी है। इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर रायपुर में हैं। 
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
इस मामले में धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग ने छतरपुर के बमीठा थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबध में एफआईआर दर्ज की है। छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तालश में पुलिस जुट गई है।     
श्याम मानव को मिली थी धमकी 
इससे पहले, धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।  
धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप 
बता दें कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर ‘महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ नाम की संस्था ने अंधविश्वास और जादू टोना को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। धीरेंद्र शास्त्री ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है कि वह समाज में किसी भी प्रकार का अंधविश्वास नहीं फैला रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर यह आरोप लगाया है कि वो दिव्य दरबार और प्रेत दरबार के नाम पर वह अंधविश्वास और जादूटोना जैसी गतिविधयों को बढ़ावा दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।