कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का नाम आया सामने, हो सकते हैं पार्टी के अगले अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का नाम आया सामने, हो सकते हैं पार्टी के अगले अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव नजदीक आ गए हैं और ऐसे में अभीतक कोई भी रास्ता

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव नजदीक आ गए हैं और ऐसे में अभीतक कोई भी रास्ता नहीं निकल पाया है। पार्टी के कुछ नेता राहुल गांधी को चुनना चाहते हैं तो वहीं एक बड़ा धड़ा इस पर नाराज़गी ज़ाहिर कर रहा है। कुछ नेताओं का मानना है कि 2024 तक अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी को ही रहने दिया जाए। उसके बाद प्रियंका गांधी को चुन लिया जाएगा। वहीं, इस बीच अशोक गहलोत का नाम भी सामने आ रहा है। 
अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस के नेशनल अध्यक्ष  
इस बीच सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत का नाम सुझाया है। उनका कहना है कि अगर गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं बनता है तो अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अशोक गहलोत ने भी दो नेताओं के साथ बैठक में यह बात कही है। इस बीच राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सभी इलाज के लिए विदेश जाने वाले हैं। दरअसल सोनिया गांधी का चेकअप होने वाला है और इस दौरान राहुल और प्रियंका भी उनके साथ रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा अगले कुछ दिनों में ही होने जा रही है। इस संबंध में 28 अगस्त को बैठक होनी है।
अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे 
गांधी परिवार से कोई आगे नहीं आने के कारण अब अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा पद के लिए मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, कुमारी शैलजा, मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नाम भी चर्चा में हैं। कांग्रेस ने बताया था कि अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक चलेगी। हालांकि अभी तक राहुल गांधी ने अपना रुख साफ नहीं किया है। किसी अन्य नेता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस बीच कांग्रेस ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से यात्रा निकालने का फैसला किया है। यह मार्च 148 दिनों तक चलेगा और कश्मीर तक चलेगा। 5 महीने की यात्रा 3,500 किमी की दूरी तय करेगी। प्रतिदिन 25 किमी का सफर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।