अशोक चव्हाण ने कहा- बोम्मई का ‘उकसाने वाला ट्वीट’ सत्यापित अकाउंट से किया गया, क्या कार्रवाई होगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक चव्हाण ने कहा- बोम्मई का ‘उकसाने वाला ट्वीट’ सत्यापित अकाउंट से किया गया, क्या कार्रवाई होगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को सवाल किया कि सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को सवाल किया कि सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कथित तौर पर ‘उकसाने वाले’ ट्वीट को लेकर उनके (बोम्मई के) खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने की नितिन गडकरी की तारीफ, फिर दी सफाई  | Senior Congress leader Ashok Chavan praised Nitin Gadkari, again clarified
महाराष्ट्र विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विवादास्पद ट्वीट एक सत्यापित अकाउंट से किये गये थे। उन्होंने एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर बोम्मई को बचाने का आरोप लगाया।
चव्हाण ने कहा कि जब एक ट्विटर अकाउंट में ‘नीला निशान’ लगा होता है, तब इसे सत्यापित और वास्तविक माना जाता है। कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘हम इस बात से अवगत हैं कि सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिये थे, वे अब भी (ट्विटर पर मौजूद) हैं। ये टिप्पणियां उकसाने वाली हैं, (उन्होंने) महाराष्ट्र को बदनाम किया है और अकाउंट सत्यापित है। उन्हें बचाने की कोई वजह नहीं है।’’
Maharashtra former CM Ashok Chavan leave congress after BJP Offer says |  Maharashtra: कांग्रेस छोड़ने के लिए अशोक चव्हाण को मिला बड़ा ऑफर? बीजेपी  में शामिल होने के सवाल पर कही यह
चव्हाण ने कहा, ‘‘यदि बयान उकसाने वाले हैं, तो हम क्या कार्रवाई कर रहे हैं? हम इसे फर्जी अकाउंट क्यों बता रहे हैं(और कह रहे हैं कि ट्वीट एक असत्यापित अकाउंट से किये गये)। जबकि यह (अकाउंट) सत्यापित और प्रामाणिक है।’’
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि इन ट्वीट को फर्जी कहने के पीछे क्या आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता बोम्मई कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर उकसाने वाले बयान देते हैं, लेकिन शिंदे सरकार खामोश है। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि बोम्मई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष स्पष्ट किया है कि जिन ट्वीट को लेकर विवाद पैदा हुआ है वे उनके (बोम्मई के) द्वारा पोस्ट नहीं किये गये थे। फडणवीस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर शाह को पत्र लिखेंगे। उल्लेखनीय है कि दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शाह ने पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में बोम्मई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।