अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
उन्होंने शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। गोयल को 31 दिसंबर, 2022 को 60 साल की आयु में सेवानिवृत्त होना था।
गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे।
सरकार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी।
गोयल इस जिम्मेदारी संभालने के बाद अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार होंगे। राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी, 2025 तक है।
सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे जिसके बाद से निर्वाचन आयोग के आयुक्तों में से एक पद रिक्त था। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
गोयल हाल तक भारी उद्योग सचिव की भूमिका में थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी सेवा दी है।
कानून के अनुसार, चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति छह साल या फिर 65 साल की आयु तक पद पर रहेगा।
गोयल दिसंबर, 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।