फ्रांस में अबतक 800 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी, 'नहीं थमी आगजनी और गोलीबारी' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फ्रांस में अबतक 800 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी, ‘नहीं थमी आगजनी और गोलीबारी’

फ्रांस में 17 वर्षीय लड़के की मौत के बाद यहां पर हिंसा लगातार जारी है। यहां तक की

फ्रांस  में 17 वर्षीय लड़के की मौत के बाद यहां पर हिंसा लगातार जारी है। यहां तक की खुद यहां के प्रधानमंत्री ने मंत्रीपरिषद की बैठक की, लेकिन इस बैठक के बाद भी इसका कोई हल नहीं निकल सका है। जिसके बाद अब लगातार चौथे दिन भी अशांति और दंगे जैसे हालात बने हुए हैं। मंगलवार को पेरिस उपनगर में पुलिस गोलीबारी में एक किशोर की मौत के बाद स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण फ्रांसीसी कैरेबियाई क्षेत्रों में तनाव फैल गया है।
17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद हिंसा 
लूटपाट, आगजनी और गोलीबारी के साथ, पेरिस और उसके उपनगर गुरुवार को 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद हिंसा की एक नई घटना से त्रस्त हो गया। मृतक किशोर की पहचान नाल के रूप में हुई है। दरअसल, पेरिस के उपनगर नैनटेरे में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने से इसे रोका गया था। वहीं, जिस अधिकारी पर गोली चलाने का आरोप है उसे जेल ले जाया गया।
कई पुलिस अधिकारी गोलीबारी की चपेट में
अब तक की सबसे भीषण हिंसा फ्रेंच गुयाना में हुई। यहां पर कई पुलिस अधिकारी गोलीबारी की चपेट में आ गए और गुरुवार की रात राजधानी केयेन में एक 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। केयेन के कुछ इलाकों में घने काले धुएं के गुबार उठे, जिससे सड़कें धुंधली हो गईं, क्योंकि पुलिस दक्षिण अमेरिका के छोटे से क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को दबाने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों ने उपद्रवियों से शांति का आग्रह किया, क्योंकि क्षेत्र में एक बार फिर दंगे भड़काने की तैयारी चल रही थी।
लगातार हो रही गिरफ्तारी
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी में जिस 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी की मौत हुई है, वह सरकार के मच्छर नियंत्रण कार्यालय में काम करता था। वह अपनी बालकनी में खड़ा था, तभी अचानक उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि 270 और लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 80 मार्सिले में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।