आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, 374 कैडेट पास आउट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, 374 कैडेट पास आउट

एक युद्ध को जीतने के लिए अच्छी सेना और सही रणनीति की आवश्यकता होती है। सही निति को

एक युद्ध को जीतने के लिए अच्छी सेना और सही रणनीति की आवश्यकता होती है। सही निति को सकारातमक परिणाम में बदलने के लिए कुशल नेतृत्व की आवश्यकता होती है जो अपनी सेना को सही दिशा निर्देश दे सके। बिना कुशल नेतृत्व के विशाल से विशाल सेना भी छोटी सी सेना से हार जाती है।  जिस कारण युद्ध के साथ उस देश कई चीज़ो से हराना पड़ता है।कुशल नेतृत्व का सफल परिणाम ही अच्छे नेतृत्व की पहचान है।       
पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 374 कैडेट पास आउट
थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने शनिवार को उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।आधिकारिक बयान के मुताबिक, शनिवार को आयोजित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 374 कैडेट पास आउट हुए।  इनमें भारत के 332 और सात मित्र देशों के 42 कैडेट शामिल हैं।
 सेना प्रमुख मनोज पांडे ने परेड की सलामी ली
 बयान में कहा गया है कि सेना प्रमुख मनोज पांडे ने परेड की पारंपरिक सलामी ली। स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का प्रतिष्ठित पुरस्कार अकादमी के अवर अधिकारी (एयूओ) मिहिर बनर्जी को प्रदान किया गया। जबकि मेरिट के क्रम में प्रथम आने वाले जेंटलमैन कैडेट के लिए स्वर्ण पदक वरिष्ठ अवर अधिकारी (एसयूओ) अभिमन्यु सिंह को प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।