अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 और कई योजनाओं का किया जिक्र, कहा- जो 60 साल में नहीं हुआ, मोदी ने आठ साल में कर दिखाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 और कई योजनाओं का किया जिक्र, कहा- जो 60 साल में नहीं हुआ, मोदी ने आठ साल में कर दिखाया

भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन चंद्रयान-3 और कई केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन चंद्रयान-3 और कई केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ साल में जो हासिल किया है, वह उनसे पहले 60 साल में नहीं हो सका।बता दें सूचना एवं प्रसारण तथा खेल और युवा मामलों के मंत्री ठाकुर ने कहा, “हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाले दुनिया के पहले देश हैं। यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है।”वह यहां प्रधानमंत्री मोदी के चुनिंदा भाषणों के संग्रह पर आधारित दो पुस्तकों ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के विमोचन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने का काम मोदी जी ने किया-अनुराग 
आपको बता दें अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वह मोदीजी ने केवल आठ वर्षों में कर दिखाया। चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान बनाकर दे दिए। 12 करोड़ बहनों को और परिवारों को शौचालय बनाकर दे दिए। हर गांव तक बिजली पहुंचा दी।”उन्होंने कहा, “ मोदीजी ने 80 करोड़ गरीबों को कोविड महामारी के दौरान ढाई साल तक डबल राशन देने का कार्य किया और अब तो 12 करोड़ घरों को नल से जल देने का काम मात्र तीन साल में कर दिया। पिछले नौ साल में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने का काम मोदीजी ने किया है।”
 अनुराग ठाकुर ने आगे कहा…..
इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ने मनाली में अटल टनल, जम्मू क्षेत्र में चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल और गुजरात में सरदार पटेल प्रतिमा का जिक्र करते हुए कहा, “सबसे लंबा, सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा जैसी बातों में पहले दुनिया की जगहों का नाम आता था, पर अब भारत का नाम लिया जाता है। यह नये भारत की पहचान है, जो चंद्रयान मिशन के साथ आगे बढ़ रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।