Ankita Singh Murder: लड़की के साथ हुई हैवानियत.... भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया.. बोले राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ankita Singh Murder: लड़की के साथ हुई हैवानियत…. भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया.. बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लड़की के साथ हुई हैवानियत और उसके बाद उसकी मृत्यु ने हर भारतीय

झारखंड में एकतरफा प्यार को लेकर आशिक ने लड़की को जिंदा जला दिया था जिसके चलते कल यानि की सोमवार को हत्या हो गई । दरअसल, अकिंता सिंह नाम की पड़ित झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली थी और 12वीं कक्षा की छात्र थी और इस मासूम बच्ची से पीछे शाहरूख पीछे लगा हुआ था और यह सिर्फ एकरफा वाला प्यार था। इस घटना को लेकर सीएम हैमत ने स्पष्ट किया कि अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा। हालांकि,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने झारखंड में एक लड़की की निर्मम हत्या के मामले में मंगलवार को न्याय की मांग उठाते हुए कहा कि अपराधियों को त्वरित और सख्त सजा मिलनी चाहिए।
लड़की के साथ हुई हैवानियत ने देश का सिर झुकाया- राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लड़की के साथ हुई हैवानियत और उसके बाद उसकी मृत्यु ने हर भारतीय का सिर शर्म से झुका दिया है। आज, देश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की सख़्त ज़रुरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा मिलेगी।’’
rahul gandhi congress president election news ashok gehlot sonia gandhi -  India Hindi News - राहुल गांधी को ही अध्यक्ष क्यों बनाना चाहते हैं कांग्रेस  नेता? विस्तार से समझें 5 वजह
प्रियंका गांधी ने अंकिता केस को लेकर दर्द बया किया

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, झारखंड में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए।  प्रियंका गांधी ने कहा, अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए। गौरतलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम के मामले में शाहरुख नामक युवक ने एक युवती के कमरे में खिड़की से कथित तौर पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस घटना के समय युवती अपने कमरे में सो रही थी और वह बुरी तरह झुलस गई। युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया जहां रविवार को तड़के उसकी मौत हो गई। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।