अनिल एंटनी BJP पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनिल एंटनी BJP पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

बीजेपी ने घोषणा की कि अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

बीजेपी ने घोषणा की कि अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी इसी साल अप्रैल महीने में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।   इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह मध्य प्रदेश में पांच “जन आशीर्वाद यात्रा” आयोजित करेगी।
मनजिंदर सिंह सिरसा BJP के राष्ट्रिय सचिव नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ”भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।  शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता मनजिंदर सिंह सिरसा दिसंबर 2021 में बीजेपी में शामिल हो गए।
चित्रकूट से पार्टी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन सितंबर को मध्य प्रदेश में सतना के चित्रकूट से पार्टी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे।   राज्य के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में फैली सभी पांच ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ में कुल 10,543 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।