मणिपुर का वीडियो वायरल होने पर गुस्साए लोगों ने फूंका मुख्य आरोपी का घर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर का वीडियो वायरल होने पर गुस्साए लोगों ने फूंका मुख्य आरोपी का घर

मणिपुर की विडिओ वायरल होने के बाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें मणिपुर

मणिपुर की विडिओ वायरल होने के बाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरा देश गुस्से में है। शुक्रवार (21 जुलाई) को मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी हुईरेम हेरादास सिंह का घर जला दिया। वायरल वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाती नजर आई थी। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि इनमें से एक महिला के साथ दरिंदगी भी की गई।
भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर पर आग लगा दी
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बताया कि घटना बीती 4 मई की है। बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर पर आग लगा दी, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई इस घटना की सभी निंदा कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बुधवार को सामने आए 26 सेकेंड के वीडियो में गिरफ्तार आरोपियों में से एक को कांगपोकपी जिले के बी. फाइनोम गांव में भीड़ को सक्रिय रूप से निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। 
1689921934 1954015 manipur
आरोपी के परिवार को भी भीड़ ने प्रताड़ित किया 
जिस आरोपी के घर पर आग लगाई गई है उसका नाम हुईरेम हेरादास सिंह है। पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए अन्य तीन आरोपियों की पहचान तत्काल पता नहीं चली है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी वीडियो का विश्लेषण कर रहे हैं और उसमें मौजूद लोगों का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ कर रहे हैं। इसी घटनाक्रम में ग्रामीणों ने आरोपी हेरादास सिंह के मकान को आग लगा दी और उसके परिवार को प्रताड़ित किया। 
मुख्यमंत्री ने घटना को अमानवीय करार दिया 
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि अपराधियों को मृत्युदंड मिलना चाहिए। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे मानवता के प्रति अपराध बताया और कहा कि उनकी सरकार इस जघन्य अपराध पर चुप नहीं रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।