अमित शाह ने वीडियो के जरिए बताया गुजरात में सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को बढ़ावा देने के PM मोदी के प्रयास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहते समय गुजरात के घर-घर में पानी पहुंचाया और किसानों के लिए खेतों की सिंचाई को आसान बनाने का काम किया।
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। इसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा समेत सभी दल जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि 21 वर्ष पहले पानी की बूंद-बूंद को तरसते गुजरात के हर घर को आज नल से जल मिल रहा है।
किन कामों से गुजरात के घरों में पानी मिला ? 
गुजरात से जल संकट दूर करने की नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और परिश्रम को दर्शाती इस वीडियो को हर देशवासी व विशेषकर गुजरात की युवा पीढ़ी को अवश्य देखना चाहिए।

तीन मिनट के इस वीडियो में 200 मीटर नीचे गिर चुके जल स्तर की वजह से पानी की बूंद बूंद को तरसते गुजरात के लोग दिखाए गए हैं। यह देख उस वक्त के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए तैयारी करते हैं। इसके लिए सरदार सरोवर बांध, सौनी योजना, सुजलाम सुफलाम योजना, नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाना और 1 लाख चेकडैम बनाने जैसे कामों को दिखाया गया है। ये बताने की कोशिश की गई है कि साल 2001 से 2014 तक राज्य के सीएम रहते हुए करवाए गए इन कामों से गुजरात के घरों में पानी मिल सका।
2001-14 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे मोदी 
गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले 2001-14 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राज्य में विधानसभा चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होने हैं। भाजपा 1995 से अपनी जीत की लय को बनाए रखने के लिए सभी पड़ावों को खींच रही है। वहीं, कांग्रेस राज्य में उसकी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी रही है। इस बार आम आदमी पार्टी भी अपनी छाप छोड़ने के लिए जोरदार अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।