सोमवार को मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडालों में जाएंगे अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोमवार को मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडालों में जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर रविवार रात यहां पहुंचे और वह सोमवार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर रविवार रात यहां पहुंचे और वह सोमवार को स्थानीय लालबाग चा राजा समेत कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जायेंगे।
उन्होंने बताया कि शाह रविवार रात मुंबई पहुंचे।
भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया, ‘‘उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अमित शाह सोमवार को एक बैठक करेंगे। वह ‘लालबाग चा राजा’ सहित मुंबई के कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे।
उन्होंने बताया कि शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी जायेंगे ओर पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा के एक प्रमुख रणनीतिकार शाह का मुंबई दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब वहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव सितंबर अथवा अक्टूबर में होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।