अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू के चाइना प्रेम के चलते सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि चढ़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- नेहरू के चाइना प्रेम के चलते सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि चढ़ी

संसद में हंगामे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भारत-चीन विवाद पर

संसद में हंगामे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। भारत-चीन विवाद पर शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंडित नेहरू के चाइना प्रेम के चलते सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि चढ़ गई। यही नहीं, हजारों एकड़ जमीन भी नेहरू काल में ही चीन के पास चली गई।
कांग्रेस ने कई मुद्दों पर शोध जरूर किया होगा।
भारत-चीन मसले पर कांग्रेस द्वारा संसद में किए जा रहे हंगामे पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि लोक सभा में विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, वे इसकी घोर निंदा करते हैं। अमित शाह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को जो पैसा मिला वो भारत चीन के विकास पर शोध करने के नाम पर दिया गया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कई मुद्दों पर शोध जरूर किया होगा।
अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने क्या ये शोध किया है कि नेहरू के चाइना प्रेम के चलते सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि चढ़ गई। उन्होंने कहा कि इसका कांग्रेस ने शोध किया तो उसका नतीजा क्या आया। 
क्या कांग्रेस ने इसपर भी शोध किया है ?
शाह ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने चीन से निजी संबंध बनाने के चलते सुरक्षा परिषद की सदस्यता चीन को भेंट की। शाह ने ये भी कहा कि जिस वक्त गलवान में हमारे सैनिक लड़ रहे थे, उस वक्त चीनी दूतावास में कौन भोज दे रहा था। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस ने इसपर भी शोध किया है कि 2006 में कांग्रेस की सरकार के समय चीन ने पूरे अरुणाचल पर दावा कर दिया था। वहीं 2007 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री को ही चीन ने वीजा देने से इनकार कर दिया था। क्या इसपर कांग्रेस ने शोध किया है? अमित शाह ने कहा कि दोहरा रवैया अब नहीं चल सकता, क्योंकि जनता सब देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।