प्रियंका गांधी के डांस Video से मचा बवाल, 'असंवेदनशीलता' के लिए BJP ने लगाई फटकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी के डांस Video से मचा बवाल, ‘असंवेदनशीलता’ के लिए BJP ने लगाई फटकार

प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गोवा में कुछ आदिवासी महिलाओं के साथ डांस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गोवा में कुछ आदिवासी महिलाओं के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने प्रियंका की तीखी आलोचना की है। प्रियंका का डांस वीडियो उस समय का है, जब सम्पूर्ण देश भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत को अंतिम विदाई दे रहा था।  
बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट कर प्रियंका गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘’26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की ही तरह प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है?’’


कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल होने वाले मनजिंदर सिह सिरसा ने भी प्रियंका गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘’आज जब हर देशवासी नम आंखों से जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रियंका गांधी गोवा में नाच-गा रही हैं। मुंबई 26/11 हमले के बाद राहुल गांधी भी पार्टी कर रहा था। शर्म आती है इन पर।’’


दरअसल, गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसीलिए एक दिन पहले प्रियंका गांधी गोवा दौरे पर गई थीं। प्रियंका का फोकस इन दिनों महिला वोटर्स पर ज्यादा है। गोवा दौरे के दौरान जब प्रियंका दिवासी महिलाओं के बीच पहुंचीं तो वह उनके पारंपरिक नाच में शामिल हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।