सभी सांसद लाल किले से संसद तक निकालेंगे ‘तिरंगा बाइक रैली’ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सभी सांसद लाल किले से संसद तक निकालेंगे ‘तिरंगा बाइक रैली’

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए ‘‘तिरंगा

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए ‘‘तिरंगा बाइक रैली’’ का आयोजन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

कांग्रेस में बगावत की आशंका, एक और MLA नाराज, पार्टी छोड़ने का कर सकते हैं पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है ना कि भाजपा की ओर से।

Pakistan Army: पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर लापता, कोर कमांडर समेत 6 लोग थे सवार

वही, उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और उन्हें सुबह 8.30 बजे लाल किला पहुंचने को कहा। संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान पर खासा जोर दिया और भाजपा सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को इससे जोड़ने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।