Girl in a jacket

अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा- जब कानून लाए थे तब का BJP रूख अलग था, जब वापस लिया तब अलग

कृषि कानून वापसी विधेयक सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पास हाे गया। इस बिल

कृषि कानून वापसी विधेयक सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पास हाे गया। इस बिल के पास होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी इस पर प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”उन्होंने (BJP) ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया?
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब योगी सरकार नहीं बल्कि योग्य सरकार चाहिए। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव लगातार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करता है।
700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगाःअखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्होंने ये कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी। सरकार को ये बताना चाहिए कि जिस समय किसानों ने ये आंदोलन छेड़ा था तब भाजपा का क्या रुख था और आज जब भाजपा ने क़ानून वापस ले लिया है तो ये किसानों के हक़ में कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि 700 किसानों की मौत हुई उनके परिवारों की मदद कौन करेगा? समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी तो 25 लाख रुपए से उन परिवारों का सम्मान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता को योगी सरकार नहीं योग्य सरकार चाहिए। अगली बार जनता योग्य सरकार चुनेगी। 
प्रदेश से बुल व बुलडोज़र हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी 
इससे पहले सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश से बुल व बुलडोज़र हटाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, कुछ लोग देश, धर्म, क्षेत्र, जाति में लोगों को बांट कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न किया जा रहा हैं, उन्हें गंभीर धाराओं के साथ फर्जी मुक़दमों में फंसाया जा रहा हैं। यादव ने कहा कि अन्याय करने वालों को चिन्हित करके रखना, समय आने पर जवाब दिया जायगा। यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बाबा न तो लैपटॉप और न ही स्मार्ट फोन चलाना जानते हैं, ऐसे में वह आप लोगों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।