वायु सेना प्रमुख ने जापान ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वायु सेना प्रमुख ने जापान ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को तोक्यो में जापानी सैन्य प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।
वायुसेना प्रमुख ने जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी से भी मुलाकात की और इस दौरान दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की।
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को, खासकर दोनों देशों की वायु सेना के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ऐसा बताया गया है कि वार्ता में यूक्रेन संकट के साथ-साथ उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की गई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।