चारों राज्य में फतह के बाद , भगवा खेमें में सरकार गठन की कवायद तेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चारों राज्य में फतह के बाद , भगवा खेमें में सरकार गठन की कवायद तेज

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं की बैठक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।
कल पीएम मोदी ने भी की थी बैठक 
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी भी इस बैठक में मौजूद रहे जोकि करीब तीन घंटे तक चली। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार देर रात तक भी एक बैठक की थी जिसमें नड्डा के अलावा बी एल संतोष, अमित शाह, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए थे।
राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी को नियुक्त किया गया  उत्तराखंड़ का पर्यवेक्षक 
इससे पहले दिन में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उत्तराखंड में सरकार गठन के लिए प्रदेश के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। भाजपा ने उत्तराखंड में विधायक दल के नेता के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में वापसी तो कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था।
तीन घंटे चली सरकार गठन के लिए  मैराथन बैठक 
भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, धामी और उत्तराखंड की भाजपा इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हुए।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी भी इस बैठक में शामिल हुए।
धामी ने बाद में भाजपा सांसद अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात की। शाह को उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।