चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस सफलता का श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है।आपको बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सफलता को हर भारतीय की सामूहिक सफलता बताते हुए इसे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शिता का प्रमाण बताते हुए कहा कि उन्होंने (नेहरू) इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक सोच ही एकमात्र उपाय है। स्वतंत्र राष्ट्र के विकास की भावना को आगे बढ़ा सकते हैं।
कांग्रेस पार्टी हमेशा विश्व शांति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है – कांग्रेस अध्यक्ष
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विश्व शांति और भाईचारे को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है।
अंतरिक्ष मिशन के मामले में यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार द्वारा शानदार काम किए – नड्डा
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंद्रयान-3 की सफल और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए सभी वैज्ञानिकों और इस मिशन से जुड़े देश के लोगों को बधाई दी, साथ ही देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व करने का मौका दिया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश हर दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
नड्डा ने अंतरिक्ष मिशन के मामले में यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार द्वारा शानदार काम किए जाने का दावा करते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से, देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने वाले कुल 89 लॉन्च मिशनों को अंजाम दिया है, जिसमें से 47 अंतरिक्ष मिशन मोदी सरकार के 9 वर्षों में लॉन्च किए गए हैं। इतने मिशन किसी भी सरकार में लॉन्च नहीं हुए। यह यूपीए की सरकार में लॉन्च मिशन की संख्या से लगभग दोगुना है।
PM मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा है – नड्डा
चंद्रयान-3 की सफल और ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और देश के लोगों को बधाई देते हुए नड्डा ने कहा कि देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।” अभिनंदन, जिनके कुशल नेतृत्व में देश नित सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी अलग और अनोखी पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता के मंत्र पर खरा उतर रहा है। महज चार साल के अंतराल में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमता के बिना संभव नहीं था।
भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व उपलब्धि है।
नड्डा ने आगे कहा कि, चाहे 104 उपग्रहों को एक साथ अंतरिक्ष में स्थापित करना हो या सार्क देशों के उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करना हो, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसरो ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
अमेरिका ने भी हमें अपने अंतरिक्ष मिशन में शामिल करने का किया अनुरोध
अंतिम चरण पर उतरने में गति बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 मिशन में अभूतपूर्व काम किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में हम अमेरिका, रूस और चीन की तुलना में काफी कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर रहे हैं।
हमारा मंगलयान मिशन बहुत सफल रहा। मंगलयान अपने जीवनकाल से अधिक समय तक चला। अब दुनिया हमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक शक्ति के रूप में देख रही है। अमेरिका ने भी हमें अपने अंतरिक्ष मिशन में शामिल करने का अनुरोध किया है।