चंद्रयान-3 के बाद आदित्य मिशन की 2 सितंबर को होगी लॉन्चिंग, ISRO ने किया ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रयान-3 के बाद आदित्य मिशन की 2 सितंबर को होगी लॉन्चिंग, ISRO ने किया ऐलान

हाल ही में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। बता दें इतिहास रचने वाले इसरो ने

हाल ही में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई है। बता दें इतिहास रचने वाले इसरो ने अब नए मुकाम की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।अब इसरो ने ऐलान किया है कि 2 सितंबर को वह आदित्य-एल 1 मिशन लॉन्च करेगा। इसरो ने इसकी लॉन्चिंग सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से की जाएगी। 
लॉन्चिंग को देखने के लिए आम नागरिक भी रजिस्ट्रेशन करा सकते 
आपको बता दें लॉन्चिंग को देखने के लिए आम नागरिक भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर व्यू गैलरी में बैठकर लॉन्चिंग देखने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी कर दिया है। सूर्य का अध्ययन करने के लिए इसरो की ओर से भेजा जाने वाला यह पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा।
 धरती पर प्रभाव और ओजोन लेयर के बारे में अध्ययन किया जाएगा
दरअसल, इस मिशन को मौसम की गतिशीलता, सूर्य के तापमान, पराबैंगनी किरणों के धरती पर प्रभाव और ओजोन लेयर के बारे में अध्ययन किया जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य के अध्ययन से मौसम की भविष्यवाणी भी ज्यादा सटीक हो सकेगी। इससे ऐसी व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी, जिससे तूफान की तुरंत जानकारी मिलेगी और अलर्ट जारी किया जा सकेगा। आदित्य एल1 मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) को पुणे स्थित इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) ने तैयार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।