भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई एक्ट्रेस रिया सेन, राहुल गांधी के साथ वॉक करती आई नज़र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई एक्ट्रेस रिया सेन, राहुल गांधी के साथ वॉक करती आई नज़र

भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्‍ट्र चरण के दौरान एक्ट्रेस रिया सेन ने राहुल गांधी के साथ कदम से

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में जुटे हुए हैं और इसका फायदा उन्हें विधानसभा चुनावो में भी मिल रहा है, वहीं राहुल गांधी के इस भारत जोड़ो यात्रा में कई नामचिन्ह लोगों का समर्थन मिल रहा है और इन सब के बिच भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस रिया सेन शामिल हो गई हैं। गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्‍ट्र चरण के दौरान एक्ट्रेस रिया सेन ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाती हुई सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को राहुल गांधी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह राहुल गांधी के साथ तेज गति से वॉक करती भी नजर आई। 

कौन है रिया सेना? 
बता दें कि रिया दिग्गज अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तब की जब वह महज पांच साल की थीं। उन्होंने पहली बार पर्दे पर अपनी मां की बेटी की ही भूमिका निभाई थी। रिया को अपने करियर में  पहली व्यावसायिक सफलता स्टाइल के साथ मिली, जो 2001 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित कम बजट की कॉमेडी फिल्म थी। वह 1998 में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी’ का भी हिस्सा थीं। रिया हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 
भारत जोड़ो यात्रा के 71 दिन पूरे 
बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं। जिसमें राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय  किया। राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी। जिसमें कांग्रेसियों के हुजूम के साथ-साथ कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए। 
कई कलाकारों को मिला राहुल गांधी को समर्थन  
बता दें कि एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट भी इस यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। इनके अलावा एक्टर सुशांत सिंह ने भी भारत जोड़ो यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साउथ एक्ट्रेस पूनम कौर ने भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।