भाषा विवाद पर अभिनेता सोनू सूद ने दी प्रतक्रिया! बोले- भारत में है महज एक भाषा... जानें क्या कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाषा विवाद पर अभिनेता सोनू सूद ने दी प्रतक्रिया! बोले- भारत में है महज एक भाषा… जानें क्या कहा

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में यह कहने के बाद कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में यह कहने के बाद कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है अब विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर किच्चा सुदीप पर सीधा निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा कि हिंदी हमेशा भारत की राष्ट्रीय भाषा रहेगी। इसके जवाब में किच्चा सुदीप ने सफाई दी। उनकी इस पूरी बहस के बीच सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
भाषा विवाद पर सोनू सूद ने कही यह बात 
एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनू सूद ने अजय देवगन और किच्चा सुदीप के विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सोनू सूद ने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रभाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो मनोरंजन है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उद्योग से संबंधित हैं। यदि आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो वे आपसे प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और स्वीकार करेंगे।” 
सोनू सूद ने आगे कहा कि साउथ फिल्मों की सफलता हिंदी फिल्मों के बनने के तरीके में बदलाव लाएंगी, सोनू सूद का कहना है कि अब फिल्ममेकर्स को दर्शकों की सेंसिबिलिटी को समझने की जरूरत है, अब जनता अपने पैसे सिर्फ सेंसिबल मूवीज में खर्चना चाहती है। 
अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को कही यह बात 
किच्चा सुदीप द्वारा विवादित टिप्पणी करने के बाद, अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा “@KicchaSudeep मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज क्यों करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी। जन गण मन। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।