Girl in a jacket

7 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

7 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 राहुल गांधी की सदस्यता बहाली में हुई देरी तो संसद से सड़क तक संग्राम करेगी कांग्रेस 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता तत्काल बहाल करने के लिए जोर लगा रही कांग्रेस इसमें देरी किए जाने के किसी प्रयास के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने की पूरी तैयारी कर रही है। 
2 संसद में दिल्ली से जुड़े विधेयक ने साफ कर दी 2024 की सियासी खेमेबंदी, अब राज्यसभा में स्पष्ट होगी स्थिति 
संसद में दिल्ली की सेवाओं से जुड़े विधेयक ने राजनीतिक अखाड़े में 2024 के लिए आइएनडीआइए बनाम एनडीए के सज रहे चुनावी मंच से अलग तथाकथित ‘तटस्थ’ सियासत करने वाली पार्टियों की असली तस्वीर साफ कर दी है
3 ‘कब्र की शांति और गुलाम की चुप्पी का जश्न नहीं बनता’, महबूबा की नजरबंदी को लेकर चिदंबरम का केंद्र पर निशाना
 जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के घर में नजरबंद करने के दावे पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का बयान आया है। महबूबा की नजरबंदी पर कांग्रेस नेता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है 
4 यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 12 पर रालोद का दावा, MP और राजस्थान में विधानसभाओं को लेकर कांग्रेस से चल रही बात
 विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की अगली बैठक 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में प्रस्तावित है। इस बैठक में कई निर्णय संभावित हैं 
5 हिंदू समाज महापंचायत में ऐलान, कहा- मुसलमानों के न दें किराए पर कमरा, नौकरी और रोजगार
 हरियाणा के नूंह समेत कई इलाकों में जारी तनाव और निषेधाज्ञा के बीच गुरुग्राम के तिघरा गांव में रविवार को हिंदू समाज की महापंचायत हुई। इस महापंचायतम  में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में शामिल तमाम लोगों ने एकसुर में मुस्लिम समाज के लोगों का आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया 
6 उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तंज, पूछा- क्या बिलकिस बानो, मणिपुर की पीड़िताओं से राखी बंधवाएंगे 
शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है। मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने वाली खबर के संबंध में तंज कसते हुए उद्धव ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलकिस बानो से राखी बंधवाएंगे? बता दें कि उन्होंने उस मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ये तंज कसा, जिसमें पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सांसदों से कहा था कि वे मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाएं 
 7 कांग्रेस नेता उदित राज ने ISI से की ED और CBI की तुलना, बोले- ‘पाकिस्तान मॉडल की राह पर आगे बढ़ रहे हम’ 
कांग्रेस नेता उदित राज ने जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों की तुलना पाकिस्तान की ISI से करते हुए सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि(ED),  (CBI) और आयकर विभाग, वही भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में ISI निभाती है।
8 ‘आप मुसलमानों को बेवकूफ क्यों बना रहे हैं?’ असली हिंदुत्व को बचाने वाले अखिलेश यादव के बयान पर ओवैसी का सवाल
 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  ने रविवार को समाजवादी पार्टी  के प्रमुख अखिलेश यादव पर उनकी ‘असली हिंदुत्व’ को बचाने की टिप्पणी को लेकर हमला बोला। ओवेसी ने कहा कि अखिलेश उत्तर प्रदेश में मुसलमानों को बेवकूफ बना रहे हैं। 
9 सुप्रीम कोर्ट में इन 4 बड़े मामलों की होगी सुनवाई, मणिपुर हिंसा से लेकर मोरबी पुल हादसे पर लगी हैं याचिकाएं 
देशभर में पिछले दिनों कई मामलों की गूंज रही। मणिपुर हिंसा की आग में अभी भी जल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन खास रहेगा। शीर्ष कोर्ट देश के 4 बड़े मामलों की सुनवाई करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। 
10 PTI की लीगल टीम ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा- इमरान खान से मुलाकात की नहीं मिल रही मंजूरी  
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अटक जेल में अपने वकीलों से मिलने से इनकार किया जा रहा है। स्थानीय न्यूज एजेंसी जियो न्यूज ने रविवार दावा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। साथ ही, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने न्यायपालिका से सरकार के गैरकानूनी व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।