Jio के 41 हजार कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, Reliance Industries के भी 1.67 लाख Employee हुए अलग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jio के 41 हजार कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, Reliance Industries के भी 1.67 लाख Employee हुए अलग

भारत की जानी-मानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी कंपनी से न खुश नजर आ रहे है। बाजार में

भारत की जानी-मानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारी कंपनी से नखुश नजर आ रहे है। बाजार में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी में ऐसा क्या हुआ जो वित्तीय वर्ष 2023 में 1,67,391 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से खुद को कंपनी से अलग कर लिया है जिसमे 41,818 कर्मचारी तो रिलायंस जियो के ही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आई रिपोर्ट में ये खुलसा हुआ है। 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए चिंता का विषय!
जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी छोड़ दी, वहीं दूसरी ओर पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी का नई भर्तियां करने का आंकड़ा भी काफी अच्छा रहा। बता दें, पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस जियो ने 70,418 नए कर्मचारियों को हायर किया हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो में कुल 95,326 कर्मचारी काम करते हैं और कंपनी ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुल 1,43,439,839 घंटों की ट्रेनिंग अपने कर्मचारियों को दी है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए चिंता का विषय यह है की वित्त वर्ष 2022 में छोड़कर गए कर्मचारियों की तुलना में इस बार छोड़कर गए कर्मचारियों की संख्या 64.8 फीसदी बढ़ी है। 
नाखुश कर्मचारियों ने कंपनी को किया अलविदा!
ऐसा माना जा रहा है कि देश में रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती उपलब्धि का फायदा लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। वहीं, रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट में अपनी भूमिका बदलने से नाखुश कर्मचारियों ने कंपनी को अलविदा कह दिया होगा। 
की थी अच्छी ट्रेनिंग की व्यवस्था
कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि रिलायंस ने पूरे साल अपने कर्मचारियों की बेहतर मानसिक और शारीरिक स्थिति के लिए अच्छी ट्रेनिंग की व्यवस्था की थी । इन प्रशिक्षणों से कंपनी के कर्मचारियों ने न केवल अपना काम कुशलतापूर्वक किया, बल्कि कंपनी के कामकाजी माहौल में खुद को ढालने के लिए मानसिक रूप से उत्सुक भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।