देश में कोरोना महामारी के 39,097 नए मामलों की पुष्टि, 546 मरीजों की हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में कोरोना महामारी के 39,097 नए मामलों की पुष्टि, 546 मरीजों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 39,097 नए मामलों की पुष्टि हुई और 546 मरीजों

भारत में कोविड-19 का कहर जारी है। रोजाना संक्रमितों के मामलों की पुष्टि हो रही है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी रही है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 39,097 नए मामलों की पुष्टि हुई और 546 मरीजों की मौत हुई।  
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या  3,13,32,159 हो गयी है और मौत का आंकड़ा  4,20,016 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,977 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 35,087 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,03,166 हो गयी है। 
सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 42,78,82,261 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 42,67,799 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 16,31,266 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 45,45,70,811 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।