28 अगस्त 2023 - आज की क10 बड़ी खबरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

28 अगस्त 2023 – आज की क10 बड़ी खबरें

28 अगस्त 2023 – आज की क10 बड़ी खबरें

1 नूंह में धार्मिक यात्रा को लेकर तनाव, धारा 144 लागू  
नूंह में एक बार फिर विश्व हिंदू परिषद ने यात्रा की तैयारी की है। हालांकि प्रशासन ने इस बार यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद संगठन का कहना है कि वे यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर नूंह को छावनी में तब्दील किया गया है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी 
2 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे PM मोदी, लगेगा 8वां रोजगार मेला  
देशभर में 45 जगहों पर आज 8वें रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें 51 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। इस दौरान पीएम मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे 
3 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध निर्माण का मामला, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
 सुप्रीम कोर्ट कृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध निर्माण को गिराने से संबंधित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस संजय कुमार और एसवीएन भट्टी की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी।  
4 चांद पर कितना डिग्री सेल्सियस होता है तापमान? प्रज्ञान रोवर ने ISRO से शेयर की नई जानकारी  
चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल में सफलतापूर्वक लैंड कर गया था। इसके बाद से लगातार लैंडर की ओर ली गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इसरो की ओर से जारी किए जा रहे हैं। अब चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने एक नई जानकारी शेयर की है 
5 कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, कहा – ‘ISRO के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे हैं’  
कांग्रेस का कहना है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंडित नेहरू की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा 
6 नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सस्पेंस, बाॅर्डर सील, लाउडस्पीकर से विशेष समुदाय ने किया ये ऐलान
 हरियाणा के नूंह में आज विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग के आह्वान पर आज सुबह 11 बजे एक बार फिर ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। प्रशासन की ओर यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। रविवार को सीएम खट्टर ने यात्रा की अनुमति से इंकार करते हुए कहा था कि लोग मंदिरों में जा सकते हैं 
7  मुजफ्फरनगर छात्र थप्पड़ कांड में बड़ी कार्रवाई; स्कूल सील, मान्यता रद्द करने की भी तैयारी, जानें बच्चों का क्या होगा?
मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल को रविवार 27 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया। यह वही स्कूल है जहां कुछ दिन पहले एक बच्चे की क्लास के बच्चों से पिटाई कराई गई। बता दें कि खुब्बापुर का यह एकमात्र इकलौता प्राइवेट स्कूल है। मामले में आरोपी अध्यापक तृप्ता त्यागी इस स्कूल की मालकिन है।  
8 ‘1947 नहीं, 1977 में देश को आजादी मिली थी’, बिहार BJP चीफ सम्राट चौधरी का विवादित बयान 
1947 में नहीं, बल्कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के बाद 1977 में देश को आजादी मिली थी। बिहार भाजपा चीफ सम्राट चौधरी ने ये विवादित बयान दिया है
9 ओसामा बिन लादेन को गोली मारने का दावा करने वाला गिरफ्तार  
आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने का दावा करने वाले पूर्व नेवी सील रॉबर्ट ओ नील को गिरफ्तार किया गया है। ओ नील पर चोट पहुंचाने और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने का आरोप था। गत बुधवार को टेक्सास के फ्रिस्को में उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसी दिन 3500 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 
10 नवाज शरीफ की वतन वापसी की अटकलों पर लगा पूर्ण विराम, आखिर क्यों पाकिस्तान आने से घबरा रहे पूर्व PM? 
नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की चर्चा के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता खुर्शीद शाह ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ, जो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनकी वापसी को लेकर कोई योजना नहीं है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।