Girl in a jacket

देश में अगले एक साल के अंदर 25,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा: केंद्रीय वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में 25,000 किलोमीटर

संसद में आज मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में 25,000 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा और राष्ट्रीय ‘रोपवे’ विकास कार्यक्रम को सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) माध्यम से कार्यान्वित कियाजाएगा। 
पीपीपी मोड के तहत किया जाएगा ये काम  
सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आगामी वित्त वर्ष में करीब 25,000 किलोमीटर राजमार्ग को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चार स्थानों पर पीपीपी मोड में ‘मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क’ की स्थापना के लिए अगले वित्त वर्ष में अनुबंध किये जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘एक्सप्रेसवे के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान को 2022-23 में अंतिम रूप दिया जाएगा।’’ 
राष्ट्रीय ‘रोपवे’ विकास कार्यक्रम को करेंगे लागू 
उन्होंने कहा कि दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत सड़कों के पारिस्थितिकीय रूप से टिकाऊ विकल्प के रूप में राष्ट्रीय ‘रोपवे’ विकास कार्यक्रम को पीपीपी माध्यम से लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों के लिए संपर्क और सुविधाओं को बढ़ाने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर लंबी आठ ‘रोपवे’ परियोजनाओं के लिए 2022-23 में ठेके दिये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।