चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस (कोविड -19) अब भारत में भी कहर मचा रहा है। इस बीच कोरोना वायरस से प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविववार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन भारतीयों में 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं।
234 Indians stranded in #Iran have arrived in India; including 131 students and 103 pilgrims.
Thank you Ambassador @dhamugaddam and @India_in_Iran team for your efforts. Thank Iranian authorities.— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 14, 2020
जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान में फंसे 234 भारतीय भारत पहुंच गए हैं जिनमें 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजदूत धामू गद्दाम और ईरान में भारतीय टीम के प्रयासों के लिए उनका शुक्रिया। ईरानी अधिकारियों का शुक्रिया।’’ ईरान से भारतीयों का तीसरा जत्था रविवार तड़के पहुंचा। 44 भारतीय श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शुक्रवार को ईरान से भारत पहुंचा था।
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य, पश्चिमी रेलवे ने AC डिब्बों से पर्दे और कंबल हटवाए
बता दें ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है और सरकार वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने की योजनाओं पर काम कर रही है। ईरान से 58 भारतीय श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को लौटा था। कोरोना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर देश के कई राज्यों में अस्थायी तौर पर सिनेमाघर, मॉल और शिक्षण संस्थानों को बंद किए जाने जैसे कदम उठाए गए हैं।
इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 93 हो गई है वहीं अब तक इस वायरस से 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है।


















