1 चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में हो रही पूजा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की निगाहें आज इतिहास रचने पर टिकी हुई है। चंद्रयान-3 की आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी। पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई है।
2 दिल्ली-UP सहित कई राज्यों में होगी बारिश, उत्तराखंड में जारी रेड अलर्ट
देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है
3 कांग्रेस नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, हर जिले में जाकर तैयार करेंगे चुनावी रिपोर्ट
राजस्थान में करीब ढ़ाई महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने फैसला किया है कि प्रदेश चुनाव समिति के 25 सदस्य विभिन्न जिलों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशियों के बारे में फीडबैक लेंगे
4 साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें इस बार के मिशन के बड़े बदलाव
भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसके बाद रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर आएगा। इसरो चैयरमेन एस सोमनाथ ने कहा कि अगर सब कुछ फेल हो जाता है कुछ भी काम नहीं करता है फिर भी यह लैंडिंग करेगा। उन्होंने कहा कि अगर इस बार 2 इंजन काम नहीं करेंगे तो भी यह लैंडिंग करेगा
5 हमारा दुश्मन देश नहीं है’, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर बोले- वहां… भारत की ‘सबसे बड़ी संपत्ति
पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की वकालत करते हुए राजनयिक से नेता बने मणिशंकर अय्यर का कहना है कि भारत तब तक दुनिया में अपना उचित स्थान नहीं ले पाएगा, जब तक उसका पश्चिमी पड़ोसी ”हमारे जी का जंजाल” बना रहेगा
6 भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी है राहुल गांधी का लद्दाख दौरा: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की लद्दाख यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश की उनकी यात्रा उनके क्रॉस-कंट्री मार्च के दौरान वहां के एक प्रतिनिधिमंडल से की गई प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए थी
7 जो बाइडेन समेत विश्वभर के नेता सितंबर में आएंगे भारत, G20 की बैठक में इन जरूरी मुद्दों पर करेंगे चर्चा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सितंबर में भारत का दौरा करेंगे। बाइडेन 7 से लेकर 10 सितंबर तक भारत में रहेंगे। बाइडेन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जो 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होना है। इस दौरान वे जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन युद्ध के प्रभाव और वर्ल्ड बैंक समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे
8 डिफेंस की जासूसी कर रहा था कनाडा का कारोबारी, दिल्ली पहुंचते ही CBI ने धर दबोचा
कनाडा का रहने वाला कारोबारी राहुल गंगल रक्षा जासूस निकला है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गंगल को पहले से गिरफ्तार पत्रकार विवेक रघुवंशी से रक्षा और सशस्त्र बलों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिल रहे थे। राहुल गंगल को 2019 में कनाडा की नागरिकता मिली है। वह दिल्ली पहुंचा था, तभी उसे दबोच लिया गया
9 South Africa में बन रहा सबसे बड़ा मंदिर, PM मोदी के सामने होगा 3D प्रेजेंटेशन
दक्षिण अफ्रीका में स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह 2025 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए एंट्री मिलेगी। यह न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि दक्षिण गोलार्ध में हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका मंगलवार को भारत से रवाना हुए हैं
10 राष्ट्रपति राशिद अल्वी ने अपने सचिव को किया बर्खास्त, बोले- मेरे कहने के बावजूद सरकार को नहीं लौटाए दोनों बिल
पाकिस्तान के राष्ट्रपति राशिद अल्वी ने अपने सचिव को बर्खास्त कर दिया। राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सचिव पर राष्ट्रपति के आदेश को नहीं मानने और उनसे झूठ बोलने से इंकार कर दिया। वहीं बर्खास्तगी के बाद स्वयं अल्वी ने कहा कि दो प्रमुख विधयेकों पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था