Girl in a jacket

20 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

20 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 लैंडिंग के लिए तैयार रहें!’, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो की तस्वीर शेयर कर कहा- उल्टी गिनती शुरू 
चंद्रयान-3 चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने आज अपने दूसरे और अंतिम डी-ऑर्बिटिंग को पूरा कर लिया है। इसरो ने सोशल मीडिया और एक्स पर इसकी जानकारी दी, और उन्होनें कहा कि विक्रम लैंडर मॉड्यूल ने आज अपने दूसरे और अंतिम डी-ऑर्बिटिंग को पूरा कर लिया है। 
2 लद्दाख में आर्मी ट्रक खाई में गिरा, 9 सैन्यकर्मियों की गई जान; राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक
 
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को लद्दाख में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से नौ सैनिकों की मौत पर दुख जताया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी के पास हुई 
3 राहुल गांधी ने लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, चीन को लेकर केंद्र पर बोला हमला
 
 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि दी। उधर सोनिया गांधी, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि दी। 
4 वित्तीय संकट पर राजनीति कर रही केरल सरकार, राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं; केसी वेणुगोपाल का आरोप  
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्य में वित्तीय स्थिति को ‘गलत तरीके से संभालने’ के लिए केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह केरल सरकार है जो इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, वायनाड के सांसद राहुल गांधी नहीं 
5 मणिपुर में विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे कुकी विधायक, बीरेन सरकार के दो मंत्री भी शामिल  
कुकी विधायकों ने सोमवार से शुरू हो रहे मणिपुर विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। कुकी समुदाय के खिलाफ हमलों के विरोध में यह घोषणा की गई है  
6 दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात की सुनवाई में न हो देरी : सुप्रीम कोर्ट
 
सुप्रीम कोर्ट  ने दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात मामलों की सुनवाई में देरी पर चिंता जताया है। कोर्ट ने कहा है कि दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निपटाया जाना चाहिए। ऐसा न होने से कीमती समय की बर्बादी की होती है। लिहाजा अदालतों को ऐसे मामले में तेजी का रुख अपनाना चाहिए 
7 ‘सामना’ के जरिए उद्धव ठाकरे का देवेंद्र फडणवीस पर हमला, लिखा- अब असहिष्णु और अहंकारी हो गए हैं उपमुख्यमंत्री
 
शिवसेना ने भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस पर हमला बोला है। ‘सामना’ अखबार के जरिए उद्धव ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, जब से उन्हें राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है तब से वह असहिष्णु और अहंकारी हो गए हैं 
8 उत्तराखंड, हिमाचल समेत देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट  
आज 20 अगस्त 2023 है। और अभी भी देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज भी मौसम विभाग ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश के आसार जताए हैं
9 आज, महंगा होने वाला था प्याज, मोदी सरकार ने दाम कंट्रोल करने को उठाया बड़ा कदम  
 टमाटर के भाव आसमान से जमीन पर उतरने लगे हैं। अब लोगों को चिंता सताने लगी है कि उन्हें अब कहीं प्याज न रूलाने लगे। इस बात की चिंता केंद्र सरकार को भी है। शनिवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगा दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2023 तक प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगेगा
10 मध्यप्रदेश में नूंह जैसा दंगा कराने की प्लानिंग…’, दिग्विजय सिंह का BJP पर गंभीर आरोप
 
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में भी नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों समुदाय के साथ अन्याय हो रहा है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।