1 प्रधानमंत्री मोदी ने 10वीं बार लाल किले से देश को किया संबोधित
भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित किया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ की है
2 देश का आखिरी नहीं, पहला गांव है ‘माणा’, पीएम मोदी ने लाल किले से किया इस विलेज का जिक्र
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उत्तराखंड के माणा गांव का जिक्र किया। इस गांव की अभी तक पहचान देश के आखिरी गांव के रूप में थी, लेकिन अब इसे देश के पहले गांव का तमगा मिला है। माणा अपने आप में एक विशेष गांव है, जो देखने और घूमने के लिए खास महत्व रखता है
3 77th Independence Day: पीएम मोदी बोले- इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं
भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर झंडा फहराया। इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं।
4 राष्ट्रपति मुर्मु का देश के नाम संबोधन, कहा- राष्ट्र सेवा के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहीं महिलाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियो को बधाई देते हुई की। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है। चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है
5 भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण… पीएम मोदी ने देशवासियों से की तीन बुराइयों से लड़ने की अपील
पीएम ने लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। मोदी ने तीन बुराइयों के खिलाफ लड़ने का जिक्र किया। मोदी ने देशवासियों से तीन बुराइयों- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं
6 सीएम गहलोत ने जयपुर में किया ध्वजारोहण, नए बने 15 जिलों में मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
हिंदुस्तान आज अपनी आजादी का उत्सव मना रहा है। राजस्थान में भी आज उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने सुबह 9 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ध्वारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले सीएम ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले सीएम गहलोत ने सीएम आवास पर सुबह 7 बजे ध्वजारोहण किया। सीएम गहलोत ने इस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
7 आजादी के जश्न के बीच सीमा हैदर ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
देश आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस से जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। अब उसे चांद सितारे से नहीं बल्कि हिंदुस्तान से प्यार है।
8 92 साल के इस ‘करोड़पति’ को छठवीं बार हुआ प्यार, चार बीवियों से हैं 6 बच्चे
जिस उम्र में लोगों को दो कदम चलना भी मुश्किल हो जाता है, उस उम्र में एक शख्स को प्यार हो गया है। वह अपनी प्रेमिका को डेट कर रहा है। उस शख्सियत का नाम रुपर्ट मर्डोक है। आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी मूल के रुपर्ट मर्डोक की उम्र 92 साल है और वे मीडिया टाइकून हैं। वे न्यूज कार्पोरेशन के अध्यक्ष और CEO हैं। रुपर्ट को छठी बार प्यार हुआ है। बताया जा रहा है कि मर्डोक अपने से आधी उम्र की वैज्ञानिक एलेना जुकोवा के साथ एक बोट पर छुट्टियां मनाते हुए देखे गए
9 UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! रॉबर्ड वाड्रा ने कहा- पहले संसद पहुंचें, फिर लड़ें अगली लड़ाई
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है
10 प्रेमी के साथ अंजू ने मनाया पाकिस्तान की आजादी का जश्न, सीमा हैदर ने भारत से दिया करारा जवाब
भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने कथित शौहर के साथ पाक की आजादी का जश्न मनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अंजू अपने शौहर और कुछ अन्य लोगों के साथ पाकिस्तान की आजादी का जश्न मनाती दिख रही है। बता दें कि भारत में 15 अगस्त जबकि एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।