Coronavirus : देश में पिछले 24 घंटे में 14348 नए मामलों की पुष्टि, एक्टिव केस 1 लाख 17 हजार के करीब

भारत में एक दिन में 14,348 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के

देश में कोरोना वायरस (कोविड -19) हर दिन संक्रमितों और मृतकों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच भारत में एक दिन में 14,348 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 3,42,46,157 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,61,334 पर पहुंच गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 805 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,57,191 हो गयी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार 35वें दिन 30,000 से कम और लगातार 124वें दिन 50,000 से कम हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.47 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.19 प्रतिशत है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 345 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।