1 भारत रचने जा रहा नया इतिहास, दोपहर 2:35 पर चंद्रयान-3 का होगा प्रक्षेपण
भारत आज इतिहास रचने जा रहा है। जहां पिछली बार भारत इससे चुक गया था। इसलिए इसबार भारत पिछली बार कि गलतियों से सबक लेकर आज दोपहर 2:35 पर इसका प्रक्षेपण करने जा रहा है। भारत आज अपना अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।
2 PM मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है. यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है. पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली समेत अन्य शामिल हैं।
3 ‘मैं संकल्प लेकर निकला हूं… शरीर का कण-कण आपके लिए है’, पेरिस में भारतीयों के बीच बोले PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेरिस में गुरुवार रात भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना बहुत विशेष है। कल फ्रांस का नेशनल डे है, इसके लिए मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। मैं कल नेशनल डे परेड में शामिल हूंगा। इस दौरान उन्होंने भारत की बदलती भूमिका पर भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है. भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है और पूरा G20 समूह भारत की क्षमता देख रहा है।
4′ फ्रांस-भारत में UPI को लेकर हुआ समझौता’, पीएम मोदी ने कहा- एफिल टावर से होगी इसकी शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द भारतीय पर्यटक एफिल टावर में भी यूपीआई से भुगतान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि फ्रांस में भारतीय यूपीआई से भुगतान करने को लेकर समझौता हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी और भारतीय यहां यूपीआई के जरिये रुपये में भुगतान कर पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस समझौते से भारतीय नवाचार के लिए एक बड़ा नया बाजार खुल जाएगा। साथ ही पीएम ने भारतीयों से अपील की कि भारत को तेजी से विकसित देश बनाने के लिए वे देश में बड़ी मात्रा में निवेश करें। उन्होंने कहा, सभी रेटिंग एजेंसियां भारत को चमकता सितारा बता रही हैं। आपके लिए निवेश का यह सही समय है।
5 NCP नेता नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, मेडिकल आधार पर नहीं मिली जमानत
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मलिक को ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है।
6 चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का पीएम मोदी ने फ्रांस में किया जिक्र, बोले- मुझे रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस में भारतीयों को संबोधित करते हुए इसरो के चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र किया। अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है। कुछ घंटों बाद भारत के श्रीहरिकोटा से यह ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है।
7 विपक्षी एकता का बढ़ेगा फलक, बेंगलुरू बैठक में 24 दलों को न्यौता; सोनिया गांधी भी करेंगी शिरकत
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के झटकों को नजरअंदाज करते हुए विपक्ष की पार्टियों ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता को विस्तार देने की जवाबी रणनीति अपनायी है। इस क्रम में बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक में 24 दलों को आमंत्रित कर विपक्ष के राष्ट्रीय फलक को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
8 घटा यमुना का जलस्तर , पर संकट बरकरार; 208.40 मीटर दर्ज हुआ पानी
यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच इसका जलस्तर घट गया है। लेकिन संकट अब भी बरकरार है। अगर अब दोबारा से इसी तरह से बारिश हुई तो दिल्ली वालों को काफी संकट का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल दिल्ली में जलभराव से स्थिति विकराल दिख रही है।
9 शेपियां में आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के तीन लेबर घायल, आर्मी ने चलाया सर्च ऑपरेशन
कश्मीर के शोपियां जिले के गगरान इलाके में गुरुवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में तीन मजदूर घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गुरुवार की शाम तीन मजदूरों पर गोलीबारी की, जो गगरान इलाके में काम कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
10 केरल में शिक्षा मंत्री के काफिले की पुलिस जीप ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मरीज समेत 3 घायल
केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी के काफिले के वाहन से टकराने के बाद एक एंबुलेंस पलट गई। इस घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज समेत तीन लोग घायल हो गए। इस प्रकरण में एंबुलेंस और पुलिस वाहन के ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रहे।