आपरेशन देवी शक्ति के तहत चार्टर्ड विमान के जरिए 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आपरेशन देवी शक्ति के तहत चार्टर्ड विमान के जरिए 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। थोड़ी देर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। थोड़ी देर पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान से 104 लोगों को लाया गया है। भारत अफगानिस्तान के काबुल से शुक्रवार को दस भारतीय नागरिकों सहित 104 लोगों को विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए देश लाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि उड़ान की व्यवस्था भारत के अभियान देवी शक्ति के तहत की गई थी। यह अभियान 15अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया गया था।
बागची ने ट्वीट कर दी जानकारी1639138542 bagchi
बागची ने ट्वीट किया,‘‘ अभियान देवी शक्ति के तहत काम एअर की विशेष उड़ान की व्यवस्था भारत ने की थी,जो काबुल से नयी दिल्ली पहुंच गई है। इससे 10 भारतीयों और अफगान हिंदू सिख अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों सहित 94 अफगानियों को लाया गया है। ’’
अधिकारियों ने कहा कि वापसी उड़ान में भारत में फंसे 90 से अधिक अफगान नागरिकों और चिकित्सा से जुड़े कुछ सामान भेजे जाने की संभावना है। उड़ान से काबुल के प्राचीन आसामाई मंदिर से गुरु ग्रंथ साहिब और हिंदू धर्म ग्रंथ की प्रतियां लाई गई हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार और दिल्ली में अफगान दूतावास दोनों ने उड़ान की व्यवस्था के लिए समन्वय किया था।
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने पहले एक बयान में कहा था,‘‘ यह गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां और हिंदू धर्म ग्रंथ जिनमें रामायण, महाभारत तथा भगवद गीता शामिल हैं,उन्हें पांचवीं शताब्दी के काबुल के आसामाई मंदिर से दिल्ली लाया जा रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।