कंबोडिया में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक होटल में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलसने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें पास में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
होटल में बड़ी तादाद में लोग
ये आग होटल ग्रांड डायमंड सिटी में लगी। हादसे के वक्त होटल में बड़ी तादाद में लोग थे। अचानक आग लगने से होटल में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी की इसकी लपटें आसमान में उठ रही थी।
बड़ा नुकसान
आग लगने के होटल में भी बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से पहले इसपर काबू पा लिया। फिलहाल होटल में कमरों की तलाशी की जा रही है।